एनडीए कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक
बैठक में उपेंद्र प्रसाद सिंह फेकनारायण मंडल किशन मंडल संजीव कुमार भगत शंकर सहनी प्रमोद कुसियैत ललितेश्वर पांडे रामकुमार मेहता विरेंद्र मंडल अरविद राय केशव कुमार गुड्डू पवन हजारी रामटहल भगत गायत्री देवी ललिता देवी चंद्रदेव पासवान अरूण कुशवाहा भोगानंद उर्फ राजा भगत रविकांत रवि आशिष कुमार झा दिलीप सिंह अशोक हजारी खुर्शीद खान मंटी दास पप्पू मुखिया आदि मौजूद थे।
संवाद सूत्र, छातापुर(सुपौल): लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक मुख्यालय स्थित भाजयुमो जिला मंत्री संजीव कुमार भगत के आवास पर हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कर्ण की अध्यक्षता एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार आनंद के संचालन में आयोजित बैठक में घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपा के नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित थे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लखन ठाकुर मौजूद थे। एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामैत के 29 मार्च को नामांकन तथा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के विषय पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में दोबारा देश की कमान सौंपने का संकल्प लिया गया। आगामी चुनाव कार्य संचालन एवं कार्यकर्ताओं में समन्वय हेतु एनडीए के प्रखंड संयोजक का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भाजपा नेता शालीग्राम पांडेय को प्रखंड संयोजक की जिम्मेवारी दी गई। बैठक स्थल पर आचार संहिता का अनुपालन करवाने हेतु प्रशासन पूरी तरह से चौकस दिखा। बीडीओ छातापुर अजीत कुमार सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ बैठक स्थल पर तैनात थे। बैठक में उपेंद्र प्रसाद सिंह, फेकनारायण मंडल, किशन मंडल, संजीव कुमार भगत, शंकर सहनी, प्रमोद कुसियैत, ललितेश्वर पांडे, रामकुमार मेहता, विरेंद्र मंडल, अरविद राय, केशव कुमार गुड्डू, पवन हजारी, रामटहल भगत, गायत्री देवी, ललिता देवी, चंद्रदेव पासवान, अरूण कुशवाहा, भोगानंद उर्फ राजा भगत, रविकांत रवि, आशिष कुमार झा, दिलीप सिंह, अशोक हजारी, खुर्शीद खान, मंटी दास, पप्पू मुखिया आदि मौजूद थे।