Move to Jagran APP

वीरपुर में विधानसभा स्तरीय कोषांग का हुआ गठन

लोस चुनावसंवाद सहयोगी वीरपुर(सुपौल) आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के सुगम एवं सफल संचालन हेतु

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 11:01 PM (IST)
वीरपुर में विधानसभा स्तरीय कोषांग का हुआ गठन
वीरपुर में विधानसभा स्तरीय कोषांग का हुआ गठन

लोस चुनाव::::संवाद सहयोगी, वीरपुर(सुपौल): आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के सुगम एवं सफल संचालन हेतु 45 छातापुर विधानसभा स्तर पर विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है। एसडीओ सुभाष कुमार ने गठित विभिन्न कोषांगों की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा स्तर पर जिन कोषांगों का गठन किया गया है उसके विवरण इस प्रकार हैं। अनुमंडल निर्वाचन मुख्य कोषांग इसके वरीय पदाधिकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बसंतपुर बनाए गए हैं। अनुमंडल निर्वाचन मुख्य कोषांग में अनुमंडल के प्रधान सहायक रोहनी कांत झा, शिक्षक मनोज कुमार, रणधीर कारक, अरविद कुमार पाठक, फिरोज अंसारी, चंदन कुमार झा, नीरज कुमार के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर रोशन कुमार, अमरजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार और कार्यालय परिचारी के रूप में कृष्णा मंडल, शंभू मंडल और मनोज कुमार राउत को शामिल किया गया है। कार्मिक कोषांग के प्रभारी बसंतपुर बीडीओ तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी बसंतपुर के साथ साथ दुर्गानन्द यादव, सुनील कुमार विराजी, अशोक झा, कुमार मनोज, रणधीर कारक, अरबिद कुमार पाठक समेत 15 को रखा गया है। वाहन कोषांग के प्राभारी सीओ बसन्तपुर बनाये गए हैं जबकि नोडल पदाधिकारी बीसीओ बसन्तपुर के साथ साथ 16 अन्य कर्मियों को रखा गया है। प्रशिक्षण कोषांग में प्रभारी बीडीओ बसंतपुर होंगे। जबकि नोडल पदाधिकारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बसंतपुर होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य 15 कर्मियों को प्रशिक्षण को शाम की सहायता के लिए लगाया गया है।

prime article banner

मतदान सामग्री कोषांग के प्रभारी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बसंतपुर होंगे। जबकि नोडल पदाधिकारी जेई राजीव कुमार बसंतपुर बनाए गए हैं। वही उनके साथ 13 सहयोगी होंगे। जन शिकायत कोषांग के पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत वीरपुर और नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार यादव जेई मनरेगा बसंतपुर होंगे। वहीं आदर्श आचार संहिता कोषांग का प्रभार अंचलाधिकारी बसंतपुर को दिया गया है। जबकि नोडल पदाधिकारी प्रभारी अंचल निरीक्षक बसंतपुर होंगे। विधि व्यवस्था कोषांग के प्राभारी अंचलाधिकारी बसन्तपुर होंगे। जबकि इसके नोडल पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.