जनता दरबार में छह मामलों की हुई सुनवाई
प्रतापगंज: शनिवार को प्रतापगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी अबू नसर व थानाध्यक्ष रजनीश कुमार क
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 12:30 AM (IST)
प्रतापगंज: शनिवार को प्रतापगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी अबू नसर व थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी की अध्यक्षता में जमीन से सम्बंधित विवादों के निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें भूमि से जुड़े कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान तीन मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की मौजूदगी में निपटाया गया। शेष मामलों में अंचलाधिकारी ने आवेदकों को भूमि से जुड़े सभी कागजात अगले जनता दरबार में लाने को कहा। वहीं भूमि से संबंधित एक मामले में सीओ ने विवादित जमीन को सरकारी अमीन के माध्यम से मापी करा कर विवाद का निपटारा करने की बात भी कही। इस दौरान दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी कार्य नहीं करने की नसीहत दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें