कमेटी गठित
सुपौल: सदर प्रखंड के बरुआरी पश्चिम में गुरुवार को दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मेला समिि
सुपौल: सदर प्रखंड के बरुआरी पश्चिम में गुरुवार को दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मेला समिति गठन करने को लेकर आम सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पेंशनर समाज के सुरेश्वर ¨सह ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि ¨हदू धर्म के साथ- साथ सामाजिक व्यवस्था के तहत वर्षो से दुर्गा पूजा उत्सव मनाते आ रहे हैं और आज भी युवा पीढ़ी धर्म और पर्व में आस्था रखती हैं। सभा में सर्वसम्मति से नई समिति गठन करने पर सहमति बनी। जिसमें अध्यक्ष संजीत कुमार ¨सह, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार ¨सह, महासचिव रमेश कुमार ¨सह, सचिव आनंद कुमार ¨सह बुलेट, उपसचिव देवेश कुमार ¨सह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार झा के साथ-साथ 15 कार्यकारिणी सदस्य का भी चयन किया गया। मौके पर चंद्रशेखर झा, सतीश चंद्र झा, प्रभाकांत झा, प्रतापेन्द्र ¨सह, गजेंद्र प्रसाद ¨सह, उमेश प्रसाद ¨सह, धीरेंद्र प्रताप ¨सह, राहुल कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, राजेंद्र प्रसाद ¨सह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।