बाढ़ पूर्व तैयारी को ले दिया गया प्रशिक्षण
सरायगढ़: सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित गांव में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प
सरायगढ़: सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित गांव में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विकास मित्र, कृषि समन्वयक को शामिल किया गया। घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ सुपौल तथा यूनिसेफ के संयुक्त बैनर तले आयोजित इस प्रशिक्षण में उपस्थित सदस्यों को सुरक्षित ग्राम प्रखंड के एक पंचायत एवं एक गांव को पूर्ण रूप से बाढ़ से बचाने, अति प्रभावित गांव का चयन करने तथा गांव में लगाए जाने वाले चापाकल की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रकाश कुमार तथा उपेंद्र कुमार ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में बाढ़ से घिरे गांव को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई।