Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी

जागरण संवाददाता, सुपौल: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मदनमोहन झा को मनोनीत ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:25 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी
प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी

जागरण संवाददाता, सुपौल: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मदनमोहन झा को मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने खुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों ने कहा है कि मदन मोहन झा एक अनुभवी एवं समर्पित कांग्रेसी हैं। उनमें सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चलने की क्षमता है। वे एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनके मनोनयन से कांग्रेस का न सिर्फ संगठन मजबूत होगा, बल्कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस की खोई हुई प्रतिष्ठा पुन: वापस होगी। खुशी व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव, नरेश कुमार मिश्र, सुमन यादव, लक्ष्मण झा नन्हें, प्रकाश चौधरी, संजीव कुमार यादव, मु. मुस्तफा, जितेंद्र झा, मु. सगीर आलम, अभय तिवारी, प्रो. रमेश प्रसाद यादव, महेश पांडे, रामलखन प्रसाद यादव, शंभू नारायण ¨सह, कृष्ण मोहन झा, रामचंद्र ¨सह, अमरेंद्र ठाकुर, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, राजेश कुमार ¨सह, पितांबर पाठक, गुंजन देवी आदि शामिल है। वहीं दूसरी तरफ सलाहकार समिति में स्थानीय सांसद रंजीत रंजन को सदस्य बनाने जाने पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.