विद्यालय संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अब कार्यवाही ह
संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अब कार्यवाही होगी। प्रधान मध्याह्न भोजन चलाने में भी पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों की स्थिति देखने से प्रतीत होता है कि शिक्षक अपने जवाबदेही के प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने सोमवार को बीआरसी भवन में आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक दिन विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर स्थिति निराशाजनक दिखाई देती है। कहा कि सभी शिक्षकों का कर्तव्य है कि अपने-अपने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति को ठीक करें। शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे, ताकि छात्र-छात्राओं को भी इससे सबक मिले। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पहले विद्यालय को बंद ना करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक में प्रधानाध्यापकों को पठन-पाठन की स्थिति में आवश्यक सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए। उन्होंने मतदाता सुधार सूची को लेकर निर्धारित कार्यक्रम की भी विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में बोलते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार ने भी उपस्थित प्रधानाध्यापकों को कई निर्देश देते हुए विद्यालयों को शीघ्र व्यवस्थित करने को कहा। बैठक में विद्यालय की जमीन निबंधन में होने वाली समस्याओं को रखते हुए कई प्रधानाध्यापकों ने इसके निदान की मांग की। बैठक में सभी संकुल समन्वयक सहित प्रखंड क्षेत्र के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।