पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर प्रशासन की रहेगी खास नजर
संवाद सूत्र, करजाईन बाजार(सुपौल): मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, भाईचारा व विधि-व्यवस्था को बना
संवाद सूत्र, करजाईन बाजार(सुपौल): मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, भाईचारा व विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करजाईन थानाध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने गणमान्य व जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखे। आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखने, करबला में निर्धारित समय पर प्रवेश करने सहित शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी है। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान हुड़दंगियों पर प्रशासन की खास नजर रहेगी। साथ ही इस मौके पर पुलिस बल विशेष गश्ती कर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। जनता के सहयोग से पुलिस उम्मीदों पर पूरी तरह खड़ा उतरेगी। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने भी कई सुझाव दिए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सअनि राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार मिश्र, अजमूल हसन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तारानंद यादव, राजकुमार गुरुमैता, पैक्स अध्यक्ष ¨वदेश्वर मरीक, गोपाल पासवान, बूचन यादव, बालकृष्ण मरीक, चंदर पासवान, कपिलेश्वर मरीक, मु. शकूर, बलराम पासवान, मु. अख्तर, हाजी रहमान, रामप्रभा देवी, रमेश प्रसाद यादव, राज कुमार भुस्कुलिया, नंदलाल यादव, योगानंद राय सहित अन्य गणमान्य व सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।