लोस चुनाव को ले अभी से ही कार्यकर्ता हो जाएं सजग
फोटो फाइल नंबर-15एसयूपी-8,9 जागरण संवाददाता, सुपौल: सदर प्रखंड के जनता दल यू कार्यकर्ताओं
फोटो फाइल नंबर-15एसयूपी-8,9
जागरण संवाददाता, सुपौल: सदर प्रखंड के जनता दल यू कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामविलास कामत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के निर्देश पर पूरे सूबे में संगठन की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज सदर प्रखंड में यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा सुपौल लोकसभा के सभी बूथों पर पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का एक-एक कार्यकर्ता नियुक्त करने का निर्देश है। ताकि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझ सके। पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत ने कहा कि सूबे के सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। पूर्व जिलाध्यक्ष अमर कु मार चौधरी ने कहा कि सुपौल जनता दल यू का संगठन बिहार में सबसे मजबूत स्थिति में है। यहां के कार्यकर्ता सूबे के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के आदर्श पर चलने वाले हैं। जदयू उपाध्यक्ष हरेकांत झा ने कहा कि आगामी चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। पार्टी के जिला महासचिव जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग बिहार के सभी 40 सीट पर जीत दर्ज करेंगे। भले ही विरोधी जो कह ले एनडीए के शासन में सबका साथ-सबका विकास हुआ है। बैठक को निर्धन पासवान, राजकुमार, प्रमोद कुमार मंडल, रामदेव कामत, शत्रुघ्न चौधरी, हरिमोहन विश्वास, अभय कुमार मिश्रा, कंचन जायसवाल, रामकिशोर राय, खुर्शीद आलम, मनोज कुमार चौधरी, ओमप्रकाश यादव, ललिता जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर रामकिशोर, अमरनाथ बाजपेयी, सौरव कुमार, बबलू मंडल, चंदन जायसवाल, योगानंद साह, शंभू कुमार यादव, ¨वदे मंडल, धर्मदेव चौधरी, सुशील, सरोज चौधरी, अनिल कुमार, सागर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।