Move to Jagran APP

छापेमारी में कई कांडों का वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे

संवाद सूत्र, किशनपुर(सुपौल): पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शुक्रवार की रात चलाए गए विशेष सम

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 12:11 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 12:11 AM (IST)
छापेमारी में कई कांडों का वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे
छापेमारी में कई कांडों का वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे

संवाद सूत्र, किशनपुर(सुपौल): पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शुक्रवार की रात चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न कांड के सात आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विद्या सागर ने बताया कि किशनपुर थाना कांड संख्या 190/16 लूटकांड के आरोपी सौरबाजार निवासी इंद्रदेव यादव को उसके घर गिरफ्तार किया गया। इनके ऊपर एनएच 57 पर हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल लूटी गई थी। जहां इंद्रदेव यादव के घर से मोटरसाइकिल बरामद की गई लेकिन इन्द्रदेव फरार हो गया था। इस कांड में संलिप्त अपराधी रिफ्यूजी कॉलोनी सहरसा निवासी रंजय कुमार एवं सुपौल निवासी पुरुषोत्तम कुमार न्यायिक हिरासत में बंद है। इंद्रदेव यादव दो वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद दबोचा गया। एसटी संख्या 107/09 के दुष्कर्म कांड के आरोपित अन्दौली निवासी महेंद्र पासवान वर्ष 09 से फरार चल रहा था। जिसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। चोरी के मोटरसाइकिल रखने में संलिप्त जीआर नम्बर 509/98 के आरोपी कुमरगंज निवासी जय प्रकाश यादव वर्ष 1998 से फरार था। जिसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। चोरी के आरोपी जीआर 598/01 के अभियुक्त सिगियावन निवासी मदन सेठ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। किसनपुर थाना कांड संख्या 329/17 रंगदारी एवं एससी/ एसटी कांड के अभियुक्त महुआ थाना निर्मली निवासी पप्पू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। रंगदारी के आरोपी मलाढ़ निवासी रंजीत शर्मा एवं कांड संख्या 145/05 के अभियुक्त मुरली निवासी विद्यानंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी दल में थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई रामचेत, एसआई अरुण कुमार, एएसआई रमेश राम, एएसआई राम राज ¨सह सहित पुलिस बल शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.