विवादों से घिरा रहा एनडीए के चार वर्षो का कार्यकाल : मदन मोहन
जागरण संवाददाता, सुपौल: मुख्यालय स्थित अतिथि भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बि
जागरण संवाददाता, सुपौल: मुख्यालय स्थित अतिथि भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र में एनडीए के करीब 4 वर्षों का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए एक भी वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। इन 4 वर्षों का कार्यकाल विवादित मुद्दों से भरा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार राम जन्मभूमि, तीन तलाक जैसे विवादित मुद्दे को चुनावी स्टैंड बनाना चाह रहे हैं। लेकिन इस बार देश की जनता ऐसे जुमले बाजों से सतर्क है। कहा कि राम मंदिर निर्माण जैसे गंभीर मुद्दा भाजपा के एजेंडे में कभी रहा ही नहीं है। चुनाव के वक्त उन्हें मंदिर की याद आती है, चुनाव खत्म होते ही वह उनको भूल जाते हैं। तीन तलाक पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि इसके नियमों में संशोधन किया जाए। कहा कि आम लोगों की रुख जब बदलती है तो नेता गौण हो जाते हैं। हाल के दिनों में महागठबंधन का आकार इसी का सबूत है। जनता के दबाव को देखते हुए महागठबंधन का आकार बढ़ा है। इस बार झूठे वादे करने वालों को जनता सबक सिखाने को तैयार है। महागठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट शेय¨रग कोई बाधक नहीं होगा। क्योंकि गठबंधन में शामिल सभी दलों का उद्देश्य एनडीए को सत्ता से बेदखल करना है। जब समूह का उद्देश्य एक होता है तो फिर छोटी-मोटी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाती है। कहा कि कांग्रेस देश हित के मुद्दा को हमेशा से उठाती रही है। कांग्रेस के एजेंडा में हमेशा से जनता हित शामिल रहा है। कहा कि आगामी 3 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना गांधी मैदान में जनसभा करेंगे। उस जनसभा में सुपौल की भागीदारी बढ़-चढ़कर हो इसके लिए हम लोगों को आमंत्रित करने आए हैं। ताकि एनडीए के 4 वर्षों के नाकामयाबी को लोग जान सके। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव, तारानंद सादा, लक्ष्मण झा नन्हें, जयप्रकाश चौधरी, प्रदेश प्रभारी आजाद शत्रु, युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।