भारत बंद को जन अधिकार पार्टी ने भी दिया समर्थन
जागरण संवाददाता, सुपौल: पेट्रोलियम पदार्थ में बेतहाशा वृद्धि व भ्रष्टाचार के विरोध सोमवार को आ
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सुपौल: पेट्रोलियम पदार्थ में बेतहाशा वृद्धि व भ्रष्टाचार के विरोध सोमवार को आयोजित भारत बंद कार्यक्रम को जन अधिकार पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव गगन ठाकुर के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान जाप के जिलाध्यक्ष नंदकुमार चौधरी ने कहा कि पूरे देश में महंगाई चरम पर है, महंगाई के कारण आम लोगों का जीना काफी मुश्किल हो चला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चक्का जाम व बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। मौके पर डॉ. कमाल अहमद खान, कुणाल ठाकुर, सुमन गुप्ता, शशि भूषण कुमार, आशीष कुमार, मोनू यादव, नीरज कुमार, ललन भगत, सूरज कुमार झा, मु. रब्बान, सुरेंद्र यादव, दिलखुश ठाकुर, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें