बन गया पुल नहीं बन सका एप्रोच
फोटो फाइल नंबर-14एसयूपी-9 संवाद सूत्र, मरौना(सुपौल): प्रखंड के हड़री पंचायत के दानापुर गा
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM (IST)
फोटो फाइल नंबर-14एसयूपी-9
संवाद सूत्र, मरौना(सुपौल): प्रखंड के हड़री पंचायत के दानापुर गांव में मनरेगा योजना से बनी पुल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अनुसूचित जाति टोला सहित अन्य टोले के लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रंजीत मंडल, मनोज मंडल, श्रीराम मंडल, दरो सदा आदि ग्रामीणों का कहना है कि एप्रोच पथ के कारण परेशानी बनी है। पुल के बने लगभग तीन वर्ष से अधिक बीतने चला है फिर भी आजतक दोनों तरफ एप्रोच निर्माण नहीं किया जा सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें