बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली से महिला घायल
नगर थाना क्षेत्र में बबुनिया मोड़ के पास स्थित केनरा बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली।
सिवान। नगर थाना क्षेत्र में बबुनिया मोड़ के पास स्थित केनरा बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली अयसुन निशा (48) को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए बैंक मैनेजर पंकज ¨सह ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि हुसेनगंज थाना के ¨बदवल रसूल की अयसुन निशा किसी चिकित्सक के यहां आई थीं। इसके पहले रुपये निकालने के लिए बैंक गईं। इनके पति ईद मोहम्मद दुबई में काम करते हैं। ये पैसे निकालने के लिए कतार में खड़ी थीं। गार्ड प्रमोद कुमार ¨सह भी बंदूक से साथ अंदर ही था। किसी कारण से बेल्ट टूटने के कारण उसकी बंदूक अचानक जमीन पर गिर गई। लोडेड होने के कारण गोली चल गई। इस गोली से अयसुन के पैर में तलवे से लेकर घुटने तक चोट आई है। इसके बाद बैंक में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में शाखा प्रबंधक उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने अस्पताल जाकर महिला का बयान लिया।