नगर पंचायत में बनेगा कचरा प्रोसेसिग प्लांट
शहर से रोजाना निकल रहे कचरे को उपयोगी बनाकर आर्थिक सुधार के लिए नगर पंचायत जल्द ही डोर टू डोर योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत प्रोसेसिग प्लांट लगाने को लेकर शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने नपं उपाध्यक्ष वार्ड पार्षदों के साथ स्थल का निरीक्षण किए। कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड
संस, महाराजगंज (सिवान) :शहर से रोजाना निकल रहे कचरे को उपयोगी बनाकर आर्थिक सुधार के लिए नगर पंचायत जल्द ही डोर टू डोर योजना लागू करने जा रहा है। इसके तहत प्रोसेसिग प्लांट लगाने को लेकर शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने नपं उपाध्यक्ष वार्ड पार्षदों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड 8 स्थित कपिया जागीर में प्रोसेसिग प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 2 एकड़ जमीन चिह्नित कर लिया गया है। जल्द से जल्द वहां आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अन्य जगहों पर भी ऐसी प्लांट लगाती जाएगी।
कचरा से बनेगा खाद :
नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जमा किए गए कचरे को सीधे प्रोसेसिग प्लांट तक लाया जाएगा। इससे खाद बनेगा। जिससे किसानों को फायदा होगा। इससे नगर पंचायत को आमदनी भी बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान नप उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साह, वार्ड पार्षद उमाशंकर सिंह, सत्येंद्र यादव, मनु कुमार सिंह,अंशु कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।