230 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
सिवान। प्रखंड के सूर्यपुरा, जानकीनगर तथा करही कला में मंगलवार को पूर्व मुखिया डॉ. प्रो. राम पारस र
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 04:36 PM (IST)
सिवान। प्रखंड के सूर्यपुरा, जानकीनगर तथा करही कला में मंगलवार को पूर्व मुखिया डॉ. प्रो. राम पारस राय द्वारा 230 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही परमेश्वर की सेवा है। ठंड से परेशान पीड़ितों के बीच कंबल का वितरण कर शांति की अनिभूति हो रही है। कंबल पाने वालों में कलपती देवी, मनीष शर्मा, सागर नालबंद, मोटू राय, नंदू महतो, शंकर राय, सुशील मांझी, हीरा मांझी, एतवारिया देवी,जितेंद्र तिवारी, नरेश महतो आदि शामिल थे।इस मौके पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार, जुलुम राय, ददन यादव, ओमप्रकाश यादव, सुनील प्रसाद, जलील अहमद, सतन राय, हरिकिशोर महतो, बोधन राय,आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें