Move to Jagran APP

सिवान में अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी कार, दबने से एक की घटना स्थल पर मौत Siwan News

सिवान में शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित कार गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में कार के नीचे दबने से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 12:56 PM (IST)
सिवान में अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी कार, दबने से एक की घटना स्थल पर मौत Siwan News
सिवान में अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी कार, दबने से एक की घटना स्थल पर मौत Siwan News

सिवान, जेएनएन। बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव स्थिट स्टेट हाइवे 75 पर शनिवार की रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मघरी निवासी मृत्युंजय तिवारी तथा घायल संजीव कुमार

loksabha election banner

मिश्रा बताया जाता है।

सिवान लौट रहे थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 9 बजे मृत्युंजय तिवारी और संजीव कुमार मिश्रा कार से सिवान अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव स्थित स्टेट हाइवे 73 पर पहुंचे की कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे़ में पलट गई। घटना में कार में सवार भगवानपुर थाने के मघरी निवासी मृत्युंजय तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव के संजीव कुमार मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर मदद के लिए दौड़े लोग

घायल की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा इतने में स्वजन भी जानकारी पर घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर स्वजनों को सौंप दिया। वहीं स्वजन घायल को इलाज के लिए मशरख अस्पताल लेकर चले गए। दुर्घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस गाड़ी को जब्त कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.