जाली नोट के साथ दो शातिर गिरफ्तार
सिवान। शुक्रवार को भगवानपुर हाट बाजार में दो युवकों को दुकानदारों ने जाली नोट चलाने के अ
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 02:53 AM (IST)
सिवान। शुक्रवार को भगवानपुर हाट बाजार में दो युवकों को दुकानदारों ने जाली नोट चलाने के आरोप में धर दबोचा तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थल पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सौ-सौ के चार जाली नोट मिले। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार दोनों जालसाज सहोदर भाई हैं, जो सारण जिले के बनियापुर थाना के रामकोला गांव के सोनू सिंह एवं उत्तम कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू हैं। पुलिस जाली नोट के गिरोह की तलाश में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें