महिला जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
सिवान। प्रखंड के सिपाह प्रशिक्षण हॉल में सोमवार को बीआरसीसीडब्लू सिकंदराबाद के सहयोग से बसंतपुर में वर्तमान महिला जनप्रतिनिधियों एवं समान उद्देश्य वाले संस्थागत लोगों को साखिरी महिला विकास संस्थान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
सिवान। प्रखंड के सिपाह प्रशिक्षण हॉल में सोमवार को बीआरसीसीडब्लू, सिकंदराबाद के सहयोग से बसंतपुर में वर्तमान महिला जनप्रतिनिधियों एवं समान उद्देश्य वाले संस्थागत लोगों को साखिरी महिला विकास संस्थान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के कार्यों के प्रति महिलाओं की भागीदारी समान रूप से विकसित करने की चर्चा की गई। साथ ही शौचालय के उपयोग पर बल देते हुए विलेज डेवलपमेंट प्लान बनाने के गुर सिखाए गए। प्रतिभागी के रूप में गीता देवी, उषा देवी, ज्ञांती देवी, प्रभावती देवी, मीना देवी, सुगांती देवी, रामवती देवी, बबीता देवी आदि उपस्थित थी।