Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में तेज आंधी-पानी से अलग-अलग जगहों पर गिरा पेड़, दो महिला सहित चार की मौत

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 08:25 PM (IST)

    सिवान में तेज आंधी-पानी में पेड़ गिरने से दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। लकड़ी टोले माधोपुर में तेज आंधी पानी के कारण विजय प्रसाद के घर के पीछे स्थित आम का पेड़ उनकी पत्नी चंद्रावती देवी के शरीर पर गिर गया इससे उसकी मौत हो गई।

    Hero Image
    बड़हरिया में वृक्ष और बिजली के पोल गिरने से सड़क और बिजली बाधित।

    जागरण टीम, सिवान। जिले के विभिन्न जगहों पर सोमवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी में पेड़ गिरने से दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों के रोने से माहौल हो गया। मृतकों की पहचान लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी टोले माधोपुर निवासी विजय प्रसाद की पत्नी चंद्रावती देवी (45), लखनौरा निवासी प्रभु मांझी की पत्नी कवलपति देवी (52), जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार पंचायत के धोबवलिया टोला निवासी श्रीराम कुशवाहा तथा भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी सैफू मियां के पुत्र युसूफ अली के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के पीछे स्थित आम का पेड़ महिला पर गिरा

    बताया जाता है कि लकड़ी टोले माधोपुर में तेज आंधी पानी के कारण विजय प्रसाद के घर के पीछे स्थित आम का पेड़ उनकी पत्नी चंद्रावती देवी के शरीर पर गिर गया इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    कार से घूम-घूमकर कपड़ा बेच रहा था

    वहीं लकड़ी नबीगंज के वाजितपुर में पेड़ गिरने से भगवानपुरहाट के बड़कागांव के युवक युसूफ अली की मौत हो गई। बताया जाता है कि युसूफ अली गांव में अपनी कार से घूम-घूमकर कपड़ा बेच रहा था। आंधी व वर्षा के दौरान वह एक बड़गद के पेड़ के नीचे गाड़ी खड़ी कर छीप गया। तभी पेड़ की डाल टूट गर गाड़ी पर गिर गई जिससे दबने से उसकी मौत हो गई।

    ग्रामीणों की मदद से शव को कार से निकाला गया

    घटना की सूचना मिलते ही एसआइ चांदनी कुमारी व सीओ कुमारी नेहा घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को कार से निकाला गया। उसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। लखनौरा में कर्कट का दीवार गिरने से प्रभु मांझी की पत्नी कवलपती देवी की मौत हो गई।

    बथान में बैठे थे, गिर गया पेड़

    वहीं चौथी घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार पंचायत के धोबवलिया टोला में हुई। तेज हवा व वर्षा के दौरान पेड़ गिरने से गांव के ही श्रीराम कुशवाहा की मौत हो गई। बताया जाता है कि श्रीराम कुशवाहा वर्षा से बचने के लिए अपने बथान में बैठे थी तभी एक पेड़ के उनके बथान पर गिर गया जिससे दबने से उनकी मौत हो गई। स्वजन उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए जहां से चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।इसके अलावा तेज आंधी- पानी से काफी क्षति हुई है। इस दौरान कई पेड़ के गिरने से काफी क्षति हुई है।

    गूलर का पेड़ टूटकर थाना भवन पर गिर गया

    जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट थाना भवन के सामने स्थित एक गूलर का पेड़ टूटकर थाना भवन पर गिर गया। इससे थाना भवन का करकट क्षतिग्रस्त हो गया है और थाना परिसर में लगाए गए कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग रहा कि पुलिस कर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान अफरातफरी मच गई। इसके अलावा एनएच 331 पर भगवानपुर गांव में सड़क किनारे का पेड़ गिरने से काफी क्षति हुई है।

    पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त

    वहीं नगवां में पास एक गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी की गई स्कॉर्पियो पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस प्रकार कई छोटे- बड़े पेड़ों के गिरने से लोगों को काफी क्षति हुई है। इसके अलावा मलमलिया आरओबी के ऊपर हवा की तेज गति के कारण कहीं से कई करकट उड़कर नीचे गिर गए।