Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

सिवान। दरौली प्रखंड के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंग

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:05 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

सिवान। दरौली प्रखंड के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तरी मंडल में कार्यकर्ताओं ने परसियां चौराहा से शुरू हो करोम, बवना, कन्हौली होते हुए दोन में पहुंच समाप्त हो गया। दक्षिणी मंडल में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय रामबाग से शुरू कर थाना मोड़, मुख्य बाजार होते हुए रामबाग में यात्रा समाप्त हुई। उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ¨सह एवं दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उमेश कुमार मल, राम लक्ष्मण कुशवाहा, अखिलेश्वर द्विवेदी, अजय ¨सह, ¨वध्याचल राय, कृष्णा यादव, धन्नजय ¨सह, शैलेश कुमार ¨सह, सौरभ ¨सह मंटू, नंद कुमार ओझा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजलि

रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर प्रखंड में सोमवार को भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर दो शहीदों का सम्मान किया गया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सहने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत चकरी पंचायत के जयजोर गांव स्थित शहीद परमात्मा ¨सह पटेल को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इसके बाद मुरारपट्टी के शहीद रमाशंकर पटेल के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा के साथ समाप्त हुई । इस दौरान सिवान विधायक व्यास देव प्रसाद ने कहा कि शहीदों के परिवार के सदस्यों को सम्मान मिलना चाहिए । जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह कहा कि देश सैनिकों की बदौलत सुरक्षित है। लिहाजा शहीद सैनिकों के सम्मान में इस यात्रा का आयोजन भाजपा ने किया है। उन्होंने शहीद रमाशंकर पटेल का स्मारक बनवाने का आश्वाशन दिया। इस सभा को संबोधन करने वालो में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला देवी, जिला उपाध्यक्ष श्रवण राम, नागेंद्र ¨सह, विनोद कुमार ¨सह आदि थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजबली मांझी ने एवं संचालन पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेपी पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सीताराम पटेल ने किया। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय ¨सह, पूर्व उप प्रमुख दिलीप भगत, महिपाल ¨सह, संजय ¨सह, सुधाकर ¨सह, छोटे ¨सह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.