बंदर के डर से छत से गिरकर तीन लोग घायल
सिवान। सिसवन थाना क्षेत्र के गंगापुर सिसवन गांव में मंगलवार की सुबह बंदर के डर से हड़बड़ी में छत से उत
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 05:35 PM (IST)
सिवान। सिसवन थाना क्षेत्र के गंगापुर सिसवन गांव में मंगलवार की सुबह बंदर के डर से हड़बड़ी में छत से उतरने के दौरान गिरकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गंगापुर सिसवन गांव निवासी सुरेंद्र साह की पत्नी भागमनी देवी एवं पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं। वहीं शुभंकर छपरा गांव में छत से गिरकर एक बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची स्थानीय राजू यादव की पुत्री चांदनी कुमारी है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें