दरवाजे पर खड़ी पिकअप वैन की चोरी
सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र छोटपुर गांव से बोलेरो पिकअप की चोरी अज्ञात चोरों घर से कर ली। मामले मे
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 05:47 PM (IST)
सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र छोटपुर गांव से बोलेरो पिकअप की चोरी अज्ञात चोरों घर से कर ली। मामले में अज्ञात चोरों पर पीड़ित ने मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। बताया जाता है कि छोटपुर निवासी रामजनम यादव शुक्रवार की रात अपनी पिकअप गाड़ी को घर के बाहर लगा कर कर सोने चले गए। सुबह जब उठकर देखा तो गाड़ी गायब थी। इसके बाद काफी खोजबीन पर भी कुछ जानकारी नहीं मिली, तो पीड़ित ने इसकी प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें