शिक्षकों की हर समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन: उप महासचिव
सिवान। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक निराला नगर स्थित जगदीश सेवा सदन में जिल
सिवान। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक निराला नगर स्थित जगदीश सेवा सदन में जिलाध्यक्ष रामेश्वर पाठक की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में जिला, अनुमंडल, जिला कार्यकारिणी व अंचल के सभी साथियों व पदाधिकारियों का परिचय, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के वेतनमान में प्रोन्नति, नियोजित शिक्षकों के बकाया वेतन के भुगतान, स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान को क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक के द्वारा 45 दिनों के अंदर नियमानुसार निर्गत करना सहित अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। प्रधान सचिव रामप्रवेश ¨सह ने कहा कि असफलता केवल यह सिद्ध करता है कि सफलता का पूरे मन से प्रयास नहीं किया गया है। इसलिए हमे अपनी एकता बरकार रखनी है।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उप महासचिव दिनेश कुमार ¨सह ने कहा कि शिक्षक संघ का कोई भी कार्य जो मेरे पास लेकर आएगा। उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। संघ के नए साथी ऊर्जावान है, इनको मार्गदर्शन देने की जरूरत है। कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन ¨सह ने सभी संघ परिवार के साथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलकामना की। जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने प्रदेश उपमहासचिव दिनेश कुमार ¨सह व
अन्य साथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही संघ की मजबूती प्रदान करने के लिए मार्गदर्शन देते रहने की बात कही। बैठक को वरीय अधिकारियों फणींद्रमोहन सिन्हा, विक्रमा पड़ित ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों के 24 वर्ष सेवा पूरी करने के पश्चात द्वितीय उन्नयन वेतनमान 4800 ग्रेड पे में प्रोन्नति देने की ओर ध्यान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रखंड स्तर पर 11 सदस्यों का संकुलस्तरीय कार्यकारणी का गठन करने का भी प्रस्ताव रखा गया। जिसे सदस्यों ने हाथ उठा समर्थन किया। बैठक में राजीव कुमार ¨सह, कुणाल कुमार, जितेंद्र ¨सह, रमाकांत चौधरी, अवदेश यादव, कामता प्रसाद, अशोक कुमार कुंवर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मुल्क मालिक ¨सह,पुम्मी कुमारी, जैनुद्दीन, दीना ¨सह, आनंद मिश्र, कर्ण ¨सह, संजीव पांडेय, उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अंचल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।