पहली कक्षा: पहले दिन कक्षा में बच्चों को भाषा के बारे बताया
26 जून 1988 को शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय विशंभरापुर में सहायक शिक्षक के रूप में मैंने योगदान दिया था।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 05:44 PM (IST)
26 जून 1988 को शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय विशंभरापुर में सहायक शिक्षक के रूप में मैंने योगदान दिया था। उस समय स्कूल भवनहीन था। वर्ग तीन से पांच तक की कक्षा कंबाइंड चलती थी। कक्षा में जाने के बाद बच्चों से परिचय प्राप्त किया। फिर अपना परिचय देते हुए ¨हदी भाषा के बारे में विस्तार से बताया। प्रारंभिक कक्षा होने के चलते छात्र उतने शिक्षित नहीं थे। इसलिए छात्रों ने कोई सवाल भी नहीं पूछा। पढ़ाने का तरीका देख छात्र काफी खुश थे। उन्हें उत्साहित कर ¨हदी व गणित के बारे में बहुत ही सरलता से पढ़ाया। अवधेश कुमार ¨सह, प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पंजवार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें