रघुनाथपुर में श्री रामनवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के रघुनाथपुर बाजार में अगामी 8 से 15 अप्रैल तक चलने वाली राम
सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के रघुनाथपुर बाजार में अगामी 8 से 15 अप्रैल तक चलने वाली रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। इस महोत्सव के लिए श्रीराम दूत सेवा संस्थान द्वारा मुख्यालय के बाजर में दो तोरण द्वार बाजार में झडा व पंडाल बनाए जा रहे हैं। आयोजक शांति सद्भावना संघ का अध्यक्ष शक्ति कुमार ने बताया कि श्री रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 8 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ पूजा पाठ प्रारभ हो जाएगा। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 15 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव व शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारी जोरो पर हैं। वही मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके में में भी श्री रामनवमीे तैयारी चल रही हैं। शोभायात्रा पूजा स्थल से निकल कर सरयू नदी के तट नरहन घाट से भरा जाएगा। इस दौरान पूजा समिति के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।