बीटेक के छात्र का शव आते ही मचा कोहराम
महाराजगंज शहर के पसनौली गगन के एक युवक ने 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गाम
महाराजगंज शहर के पसनौली गगन के एक युवक ने 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा दो सेक्टर में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां, पिता, भाई, चाचा,चाची का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनो के चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पसनौली गगन निवासी अरुण ¨सह का पुत्र अविनाश कुमार ¨सह (22) बीटेक करने के बाद ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता था। 20 दिन पहले ही वह घर आया था। कुछ दिन पहले किसी कारण से उसका नौकरी छूट गया। उसके बाद वह काफी तनाव में रहता था। अरुण ¨सह के तीन पुत्रों में अविनाश सबसे बड़ा पुत्र था। दूसरा पुत्र इलाहाबाद में पढ़ाई करता है। वहीं तीसरा महाराजगंज में ही पढ़ाई करता है। अरुण ¨सह खेती का कार्य करते हैं।