बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत
हुसैनगंज थाना के सहुली पंचायत के रफीपुर में बच्चों के विवाद को ले शनिवार को दो पक्षों में हुए मारपी
हुसैनगंज थाना के सहुली पंचायत के रफीपुर में बच्चों के विवाद को ले शनिवार को दो पक्षों में हुए मारपीट के क्रम में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के क्रम में रविवार को मौत हो गई। मृतक परमानंद साह का पुत्र सुनील कुमार प्रसाद (38)। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह बच्चों के गोली खेलने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे एवं रॉड से मारपीट हो गई। जिसमें सुनील कुमार को सिर में चोट लगने से परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीं इलाज के क्रम में उसकी मौत रविवार को हो गई। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्री में श्वेता कुमारी एवं स्नेहा कुमारी है तथा एक पुत्र शुभम कुमार है। मृतक की पत्नी कंचन देवी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ट्रैक्टर चलाकर घर का खर्च चलाता था।
मृतक के भतीजा ने आठ को किया नामजद
बच्चों के विवाद में घायल सुनील की इलाज के क्रम में हुई मौत के बाद मृतक का भतीजा जयप्रकाश साह ने स्थानीय थाना हुसेनगंज में प्राथमिकी दर्ज करा आठ लोगों को नामजद किया है जिसमें अनिल साह, उपेंद्र साह, बनिला साह, दिलीप साह, सुजीत साह, उत्तम साह, किजी साह, पारस साह का नाम शामिल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।