विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में जरकिन में तेल देने पर सख्ती, किसानों की पहचान के बाद ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Published: Thu, 02 Apr 2026 03:48 PM (IST)

सिवान के सिसवन प्रखंड में पेट्रोल पंप संचालकों को जरकिन में पेट्रोल-डीजल केवल वास्तविक किसानों को पहचान सुनिश्चित करने के ...और पढ़ें

पेट्रोल टंकी। (जागरण)

पेट्रोल टंकी। (जागरण)

HighLights

  1. पेट्रोल पंपों को केवल वास्तविक किसानों को ही तेल देने का निर्देश।

  2. बिचौलियों द्वारा तेल के दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु सख्त कदम।

  3. नियम उल्लंघन पर पंप संचालकों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई।

संवाद सूत्र, सिसवन (सिवान)। प्रखंड में पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे जरकिन में पेट्रोल-डीजल केवल वास्तविक किसानों की पहचान कर ही दें। प्रशासन ने बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में बिचौलियों को तेल न दिया जाए, अन्यथा संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर बिचौलिए किसानों के नाम पर जरकिन में तेल लेकर उसका दुरुपयोग कर रहे थे। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है।

अब पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसानों की पहचान सुनिश्चित करें और आवश्यकता के अनुसार ही तेल उपलब्ध कराएं।

होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने यह भी कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में समय-समय पर जांच अभियान चलाकर स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

इस निर्णय से जहां वास्तविक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं अवैध तरीके से तेल लेने वाले बिचौलियों में हड़कंप है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल और LPG के बाद अब दूध हुआ महंगा, ₹4 प्रति लीटर तक बढ़े दाम; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

यह भी पढ़ें- पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के दाम भी बढ़े