विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान जंक्शन के FOB पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग, मेटल डिटेक्टर बजते ही मची अफरातफरी

Published: Fri, 21 Aug 2026 01:51 PM (IST)

सिवान जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा जांच के ...और पढ़ें

ट्रॉली बैग की जांच करते पुलिस अधिकारी। जागरण

ट्रॉली बैग की जांच करते पुलिस अधिकारी। जागरण

जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान जंक्शन के फुट ओवरब्रिज (FOB) पर शुक्रवार की सुबह लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

लावारिस बैग की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने सुरक्षा के मद्देनजर FOB पर आवागमन रोक दिया। हालांक‍ि जांच में किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब 8:35 बजे एफओबी पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग पर अपना दावा नहीं किया।

बीप की आवाज आने पर मची अफरातफरी 

संदेह होने पर हेड हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से बैग की जांच की गई। इस दौरान बीप की आवाज आने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। 

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने तत्काल एफओबी पर आवागमन बंद करा दिया। जीआरपी सिवान और डायल 112 को सूचना दी गई।

जांच-पड़ताल में मिले कपड़े और बेल्‍ट 

साथ ही सीपीआर से डॉग स्क्वायड को बुलाया गया और बीडीडीएस टीम से भी संपर्क किया गया। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रहे। 

आरपीएफ के आईपीएफ की मौजूदगी में सीपीआर से पहुंचे डॉग स्क्वायड ने आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ट्रॉली बैग की जांच की गई। 

बैग के अंदर कपड़े, मेटल की चेन और मेटल लगा बेल्ट मिला। इन्हीं धातु की वस्तुओं के कारण एचएचएमडी में बीप की आवाज आने की पुष्टि हुई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और यात्रियों की आवाजाही बहाल कर दी गई।