विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान जेल में DM और SP ने जवानों के साथ की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

Published: Fri, 17 Apr 2026 08:49 AM (IST)

सिवान मंडल कारा में शुक्रवार सुबह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में औचक छापेमारी ...और पढ़ें

सिवान जेल। (फाइल फोटो)

सिवान जेल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डीएम और एसपी ने सिवान जेल में की छापेमारी।

  2. मुख्यालय के आदेश पर हुई औचक तलाशी अभियान।

  3. एक घंटे की छापेमारी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, सिवान। मंडल कारा में शुक्रवार की सुबह मुख्यालय के आदेश पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापेमारी के क्रम में मुख्यालय के पांच थानों के पुलिस पदाधिकारी, जवान व पुलिस केंद्र से अतिरिक्त बल को बुलाया गया था जिसमें पुरुष व महिला बल शामिल थे।

अचानक छापेमारी की सूचना पर जेल प्रशासन सहित बंदियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के क्रम में जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई।

1 घंटे चली छापेमारी

लगभग एक घंटे तक चली छापेमारी में जिला प्रशासन को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इधर जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस केंद्र से भारी संख्या में पुलिस बल को देख जेल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी।

JAIL RAID

सभी बस अपने अपने स्तर से जेल के अंदर छापेमारी की जानकारी लेने के फिराक में थे। औचक छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुआ।

उक्त छापेमारी पर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अजय कुमार सिंह, काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, सहायक अधीक्षक एवं अन्य कारा कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- बांदा में मूक-बधिर बच्ची से हैवानियत: जेल से बाहर आए अपराधी ने पहले किया अगवा, फिर घर ले जाकर की दरिंदगी