विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में दहेज के लिए बुझा दी जिंदगी, डेढ़ लाख रुपये की मांग पर नवविवाहिता की हत्या; पति गिरफ्तार

Published: Thu, 21 May 2026 01:15 PM (IST)

दारौंदा के खडसरा गांव में डेढ़ लाख रुपये दहेज न मिलने पर एक नवविवाहिता संजू की हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. दहेज के लिए नवविवाहिता संजू की हत्या की गई।

  2. पुलिस ने पति श्रवण कुमार राय को गिरफ्तार किया।

  3. अन्य आरोपी ससुराल पक्ष के सदस्य फरार हैं।

संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। दहेज की लालच ने एक और नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली। दारौंदा थाना क्षेत्र के खडसरा गांव में डेढ़ लाख रुपये दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को पंखे से लटका देने के मामले में पुलिस ने आरोपित पति श्रवण कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे सीवान न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि खडसरा गांव में छापेमारी कर आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका संजू की शादी छह मार्च 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार खडसरा निवासी श्रवण कुमार राय के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा डेढ़ लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी।

स्वजन का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर संजू को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। मायके वालों को उम्मीद थी कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन 21 नवंबर 2025 को आई सूचना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि संजू का शव पंखे से लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही मायके वाले खडसरा पहुंचे। बेटी का शव देखकर स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

इस मामले में ससुर अशोक राय, भैसुर पवन राय, पति श्रवण कुमार राय, सास सोना देवी एवं गोतनी सुगांती देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में 28 KG गांजे के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सिकरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई