विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में 2 पूर्व विधायकों पर कसा शिकंजा, सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा को साइबर थाने ने भेजा अल्टीमेटम

Published: Thu, 27 Aug 2026 09:50 PM (IST)

सिवान साइबर थाने ने एक मामले की जांच के सिलसिले में दरौली और जीरादेई के पूर्व विधायकों समेत तीन लोगों ...और पढ़ें

दीपक सम्राट, जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा और दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम।

दीपक सम्राट, जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा और दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम।

HighLights

  1. साइबर थाने ने दो पूर्व विधायकों को नोटिस भेजा।

  2. जांच में सहयोग न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

  3. सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और उन्माद फैलाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, सिवान। साइबर थाने में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम, जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा और दीपक सम्राट को नोटिस जारी किया है। तीनों को नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर साइबर थाना पहुंचकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।

साइबर थाने में कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 196(1), 197(1), 221, 223, 352, 353(1)(सी), 353(2) तथा आइटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अनुसंधान के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने तथा समाज में जातीय उन्माद फैलाने के प्रयास से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। मामले की जांच के क्रम में संबंधित व्यक्तियों से तथ्यों और परिस्थितियों के संबंध में पूछताछ आवश्यक बताई गई है।

दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम को राजवंशी राम का पुत्र और किशुनपाली गांव, थाना दरौली का निवासी बताया गया है।

वहीं, जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा को मुनेश्वर कुशवाहा का पुत्र तथा खालवा गांव, थाना नौतन का निवासी बताया गया है। दीपक सम्राट को दरौली थाना क्षेत्र के डुभा गांव निवासी अमरजीत राम का पुत्र बताते हुए नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में तीनों को प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर जांच पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जांच में शामिल नहीं होने अथवा नोटिस की शर्तों का पालन नहीं करने पर बीएनएसएस की धारा 35(6) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने तीनों से जांच में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।