विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Siwan Blast Photos: सिवान में CM नीतीश के भाषण से पहले बम ब्लास्ट, बिखरी ईंटों से दिखा भयावह मंजर

Published: Thu, 22 Jan 2026 02:07 PM (IST)

Siwan Blast: सिवान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा (CM Nitish Kumar Yatra) है। इसी दौरान यात्रा स्थल ...और पढ़ें

ब्लास्ट के बाद बिखरा ईंट-पत्थर। (जागरण)

ब्लास्ट के बाद बिखरा ईंट-पत्थर। (जागरण)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नीतीश की सिवान में कर रहे समृद्धि यात्रा।

  2. अवैध पटाखा निर्माण के कारण हुआ भीषण विस्फोट।

  3. एक व्यक्ति की मौत, कई घायल; एफएसएल टीम जांच में।

जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान जिले में जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर एक ब्लास्ट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यात्रा स्थल से कुछ ही दूरी पर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। अचानक हुए इस ब्लास्ट से आसपास के लोग सहम गए और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

SIWAN BLAST

बम ब्लास्ट के बाद बिखरे हुए अवशेष।

शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है कि यह विस्फोट अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुआ। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

SIWAN BLAST

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम।

इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

SIWAN BLAST

बम ब्लास्ट के बाद लोगों की जुटी भीड़।

मिली जानकारी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आस-पास के लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

SIWAN BLAST

घटनास्थल पर जांच करती एफएसएल की टीम एवं उपस्थित मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी और एफएसएल की टीम भी पहंची चुकी है। एफएसएल की टीम बारीकियों से इस घटना की जांच कर रही है।

SIWAN BLAST

ब्लास्ट के बाद बिखरे ईंट-पत्थर।

धमाके की आवाज और तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के कई मकानों की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई परिवारों को अस्थायी रूप से अपने घर छोड़ने पड़े। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

सिवान में सीएम की समृद्धि यात्रा

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सिवान को सजाया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। लेकिन इस धमाके ने प्रशासन की तैयारियों और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के बीच दहला सिवान, ब्लास्ट से एक की मौत; कई घायल