विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में BJP के पूर्व एमएलसी के बहनोई और भांजे को मारी गोली, एक की मौत

Published: Wed, 29 Apr 2026 09:30 PM (IST)

सिवान में भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और भांजे को गोली मारी गई। इस घटना में भांजे ...और पढ़ें

सिवान में BJP के पूर्व एमएलसी के बहनोई और भांजे को मारी गोली, एक की मौत

सिवान में BJP के पूर्व एमएलसी के बहनोई और भांजे को मारी गोली, एक की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवर ब्रिज स्थित कमला प्रेस के पास बुधवार की संध्या कार सवार बदमाशों ने भाजपा के पूर्व एमएलसी व वर्तमान में को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में मनोज सिंह के भांजा सह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी चंदन के पुत्र हर्ष सिंह की मौत हो गई। वहीं चंदन सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गर्दन में गोली लगी है और गोली सीने के पास पहुंच गई इस कारण हर्ष की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मनोज सिंह, उनके भाई धनंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, सदर एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, सहित जिला मुख्यालय के सभी थानाध्यक्ष भारी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच जांच में जुट गए।

घटना का कारण दो वाहनों की टक्कर को लेकर बताया जा रहा है। सूचना प्रेषण तक पुलिस ने जांच का हवाला देकर मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। घटना स्थल से पुलिस ने एक कारतूस बरामद किया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह के बड़े बहनोई अरुण कुमार सिंह की पुत्री का तिलक बुधवार की संध्या पचरुखी प्रखंड के आलापुर जाने वाला था।

इसी बीच मनोज सिंह के छोटे बहनोई चंदन सिंह अपने ड्राइवर और पुत्र हर्ष सिंह के साथ चार पहिया वाहन से तिलक में जाने के लिए आंदर-सिवान मुख्य पथ पर आंदर ढाला ओवरब्रिज स्थित कमला प्रेस समीप रुके थे।

तभी एक अन्य चार पहिया वाहन हर्ष की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद हर्ष और दूसरे वाहन में सवार लोगों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच बदमाशों ने चंदन सिंह और उनके पुत्र हर्ष के गर्दन में गोली मार दी और वाहन लेकर फरार हो गए। बता दें कि चंदन सिंह का कई व्यवसाय है। हर्ष पटना में एलएलबी की पढ़ाई करता था और घर का एकलौता चिराग था।

क्या कहते हैं अधिकारी?

घटना स्थल पर जाकर जांच करने के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल समीप लगे सीसी कैमरा के फुटेज को देखा जा रहा है। - पूरन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक सिवान