विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को पत्नी से फोन पर बात करने की मिली इजाजत

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2017 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 09:48 PM (IST)

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन अब तिहाड़ जेल से फोन पर अपनी पत्नी से भी बात कर सकते हैं। कोर्ट से उन्हें यह अनुमति मिली है।

तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को पत्नी से फोन पर बात करने की मिली इजाजत
तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को पत्नी से फोन पर बात करने की मिली इजाजत

सिवान [जेएनएन]। मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े दो सेशन मामलों की सुनवाई शनिवार को हुई। जेल सूत्रों से यह भी पता चला कि उनको अपनी पत्नी हिना शहाब से भी एक नियत समय के लिए दूरभाष के माध्यम से बात करने की अनुमति मिल गई है। 

विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में राजीव रौशन हत्या मामले के सह अभियुक्त चंदन एवं अखलाक से जुड़े मामले में रिजवान मिस्त्री की गवाही हुई। अभियोजन की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह एवं रघुवर सिंह की उपस्थिति में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने जिरह की। इसी अदालत में सुरेंद्र पटेल हत्या मामले में भी आंशिक सुनवाई हुई।

बता दें कि इससे पहले शहाबुद्दीन को अपने वकील से बात करने की इजाजत मिली थी।