विद्यालय के बच्चों का जत्था परिभ्रमण को रवाना
सिवान। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय असांव के प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में मु
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:47 PM (IST)
सिवान। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय असांव के प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत रविवार को सुरक्षित वाहनों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं का जत्था थावे के लिए प्रस्थान किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ग आठ एवं नौ के 171 छात्र-छात्राओं को थावे मंदिर का परिभ्रमण कराया जाएगा। इन बच्चों के जाने लिए तीन बस की व्यवस्था की गई थी। परिभ्रमण की सूचना पर सभी छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर जाग उठी है। इस मौके पर वशिष्ठ नारायण यादव, आत्मानंद पाठक, मुकेश ¨सह, सुनीता देवी, विनोद कुमार यादव, सुनीता कुमारी, अंजू कुमारी, बबीता कुमारी, तुलसी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें