राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लाठी चार्ज को लेकर नीतीश सरकार देषी
सिवान। शहर के जेपी चौक पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय
सिवान। शहर के जेपी चौक पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर लाठी चार्ज के विरोध में रविवार को सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो फरवरी को राजभवन मार्च के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस से सोची-समझी साजिश के तहत हमला कराया। पुतला दहन में महागठबंधन के साथियों ने भी सहयोग किया। जिलाध्यक्ष रामदुलार वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले के दौरान उन्हें बचाने में मदद करने वाले साथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। युवा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने आंदोलनकारी साथियों पर लाठी चार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया। दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र राम, प्रदेश महासचिव नंदलाल कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, संजय कुशवाहा, हेमंत ¨सह कुशवाहा आदि ने भी सरकार पर भड़ास निकाली। मौके पर डॉ. कृष्णा प्रसाद, प्रकाशचंद्र,एए सिद्दीकी, फैयाज अहमद, गौतम कुशवाहा, राकेश कुमार ¨सह, धनंजय साह, श्रीमती देवी,राधेश्याम यादव, अरस्तु कुशवाहा, विजय नारायण ¨सह, रामाशंकर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।