होटल के बंद कमरे में पकड़े गए प्रेमी युगल, बताया- हम पति-पत्नी हैं, जानिए फिर
पति-पत्नी बनकर होटल के कमरे में रह रहे थे प्रेमी युगल कि पुलिस को इसकी जानकारी मिली और छापेमारी कर दोनों को फेक आइडी के साथ गिरफ्तार किया गया।
सिवान [जेएनएन]। पति-पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक किया और प्रेमी युगल कमरे में बंद होकर रहने लगे। लेकिन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे में छापेमारी कर दोनों को वहां से बरामद किया।
पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर सराय थाना भेज दिया जहां पूछताछ के बाद उसे नगर थाना भेज दिया गया। वहीं लड़की को महिला बल ने महिला थाना लाया। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि हम दोनों पति पत्नी हैं।
फिर दोनों से अलग अलग कमरे में ले जाकर दोनों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने अलग अलग बयान दिया। वहीं पुलिस ने एसपी के निर्देश पर छापेमारी किए जाने की बात कही। होटल मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि दोनों ने स्वयं को पति पत्नी बता आइडी देते हुए कमरा बुक कराया।
शहर के छपरा-सिवान मुख्य पथ पर स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह एसआइटी और सराय ओपी के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी कर फर्जी आइडी के आधार पर पति-पत्नी बनकर आए एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया।
होटल में छापेमारी की सूचना मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मुख्य पथ पर सुबह सुबह अचानक होटल के बाहर पुलिस बल को देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पहले होटल के कमरे से लड़के को हिरासत में लेकर सराय ओपी लाया और लड़की को होटल के कमरा संख्या 208 में ही बंद कर दिया।
थोड़ी देर बाद महिला पुलिस बल ने पहुंच कर लड़की को महिला थाना लाया। वहीं होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर होटल के बारह काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एसपी नवीन चंद्र झा को किसी ने फोन पर होटल में प्रेमी युगल के होने की सूचना दी।
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसआइटी को देते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया। एसआइटी, मुफस्सिल और सराय ओपी ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर शिव कुमार से पूछताछ की और होटल में ठहरने वाले लोगों की पड़ताल करते हुए कमरा संख्या 208 में रुकने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में पता चला कि यहां एक पति-पत्नी ठहरे हुए हैं।