15 सूत्री मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना 25 को
सिवान। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अपनी 15 सूत्री मांगों को ले आंगनबा
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 09:00 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 09:00 PM (IST)
सिवान। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अपनी 15 सूत्री मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविकाएं 25 जून को जिले के सभी परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना देंगी। इसमें जिले के सभी सेविका, सहायिका भाग लेंगी और प्रदर्शनी के माध्यम से एक शिष्टमंडल संबंधित पदाधिकारी को मांग पत्र सौपेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष निर्मला देवी कुशवाहा ने बताया कि इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें