स्व. रामविलास पासवान का किया गया श्राद्धकर्म
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के तरार गाव में हरिनगर मोहल्ले में लोजपा नेता स्व. रामविलास पासवान का सामूहिक रूप से श्राद्धकर्म किया गया। युवा समाजसेवी एवं सेवाभाव सर्वोपरि संस्था के संस्थापक अनुज दुबे ने बताया कि स्व. रामविलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मंत्री थे।
गया । औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के तरार गाव में हरिनगर मोहल्ले में लोजपा नेता स्व. रामविलास पासवान का सामूहिक रूप से श्राद्धकर्म किया गया। युवा समाजसेवी एवं सेवाभाव सर्वोपरि संस्था के संस्थापक अनुज दुबे ने बताया कि स्व. रामविलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मंत्री थे। वे केंद्र सरकार में खनिज मंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जैसे अनेक विभाग के मंत्री रहे थे। भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी रहे थे। नौ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। वे दलितों, पिछड़ों के हक की आवाज उठाने वालों में से अग्रणी नेता थे। उनकी आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना की गयी। इस मौके पर नंदू पासवान, रामबदन पासवान, पंचायत मुखिया सर्वोदय प्रकास, आलोक दुबे समेत सभी जमात के लोग मौजूद रहे।