शराब के मामले में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
सिवान। प्रखंड के बगौरा पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव को पुलिस ने रविवार की रात बगौरा गांव से शराब पीने क
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM (IST)
सिवान। प्रखंड के बगौरा पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव को पुलिस ने रविवार की रात बगौरा गांव से शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव के विरुद्ध सअनि दिनेश शर्मा के बयान पर थाना कांड संख्या 231 /18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें