जंक्शन पर उतरे यात्रियों को गंतव्य तक जाने में हुई परेशानी
सिवान लॉकडाउन के पहले दिन यानी बुधवार को अगर किसी को सबसे ज्यादा परेशानी का सबसे झेलन
सिवान: लॉकडाउन के पहले दिन यानी बुधवार को अगर किसी को सबसे ज्यादा परेशानी का सबसे झेलना पड़ा तो वो जंक्शन पर लंबी दूरी की यात्रा कर ट्रेनों से उतरने वाले यात्री थे। जंक्शन से बाहर निकलने के बाद लोगों को आने जाने के लिए कहीं से भी ना तो ऑटो मिल रहे थे और ना ही निजी वाहन। ऐसे में लोगों को अपने भारी भरकम सामान के साथ पैदल ही अपने गंतव्य तक के लिए रवाना होना पड़ा। हालांकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक जाने में परेशानी न हो उसके लिए जिला प्रशासन की ओर से रेल यात्री के टिकट को ही पास के रूप में माना गया है। टिकट दिखाने पर उन्हें कही रोका नहीं जाएगा, लेकिन इसके विपरीत ऑटो रिक्शा आदि के नहीं रहने के कारण लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। वहीं जंक्शन से बाहर निकलने वाले लोगों के बीच लॉकडाउन का पालन भी नहीं हुआ। धक्का मुक्की करते हुए लोग जंक्शन से बाहर निकले।
ऑटो के लिए परेशान रहे यात्री जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों को ऑटो सहित अन्य वाहनों के लिए काफी परेशानियों को सामान करना पड़। ऑटो, रिक्शा, सहित अन्य वाहनों की संख्या काफी कम थी और जो वाहन मौजूद थे वह मनमाना किराया की मांग कर रहे थे। इस कारण यात्री परेशान रहे।
पूरे परिवार के साथ लौटने लगे लोग
बता दें कि बुधवार को जंक्शन पर दूसरे राज्यों से लौटने वालों की संख्या अच्छी खासी रही। जंक्शन पर लोगों की भीड़ देख ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा था कि राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है।