विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'बिहार में स्थापित हो चुका है जंगलराज 3', नीतीश-तेजस्वी का नाम ले नित्यानंद राय ने क्यों कही ऐसी बात

Published: Wed, 27 Dec 2023 04:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Dec 2023 05:26 PM (IST)

Bihar Politics सिवान दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि वर्तमान नीतीश और तेजस्वी ...और पढ़ें

Bihar Politics विकसित भारत यात्रा को लेकर सिवान पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय।
Bihar Politics विकसित भारत यात्रा को लेकर सिवान पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय।

HighLights

  1. बिहार में स्थापित हो चुका है जंगलराज 3: नित्यानंद राय।
  2. बिहार भाजपा में हजारों-लाखों कार्यकर्ता है जो मुख्यमंत्री के चेहरे।

जागरण संवाददाता, सिवान। विकसित भारत यात्रा को लेकर सिवान पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान नीतीश एवं तेजस्वी के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार में जंगल राज तीन स्थापित हो गया है। आम लोगों की बात कौन कहे, पुलिस कर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी जा रही है।

सिवान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों यानी जनवरी से अक्टूबर तक जिले में 53 हत्याएं, 56 लूट की घटनाएं, 1171 चोरी की घटनाएं, 272 सामान्य अपहरण की घटनाएं तथा 12 दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। 16 महीने पूर्व बनी इस सरकार में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है।

अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

बिहार में अपराधियों द्वारा खुलेआम गोली बारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिए जाने के कारण जनता में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। राज्य से लोगों का पलायन शुरू हो गया है।

हमारे पास नीतीश-तेजस्वी से अच्छे नेता: नित्यानंद

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनेगी। नीतीश कुमार को बहुत अवसर मिला, लेकिन विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा में हजारों-लाखों कार्यकर्ता हैं, जो मुख्यमंत्री के चेहरे हो सकते हैं। वह चेहरे नीतीश, तेजस्वी सहित अन्य पार्टी के नेता से अच्छे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि बिहार के बजट का 72 से 73 प्रतिशत राशि विकास कार्य केंद्र सरकार के रुपये से हो रहा है।

भाजपा के ये नेता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, सिवान लोकसभा प्रभारी उमेश प्रधान, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, शंभू प्रसाद, राहुल तिवारी, प्रमील कुमार गोप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह पटेल, शर्मानंद राम एवं डॉ. कुंदन कुमार सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar करेंगे NDA में वापसी? उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने मचाई सियासी खलबली, बिहार में हो सकता है 'बड़ा खेला'

Lalan Singh के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज, JDU में होगा 'बड़ा खेला'? Nitish Kumar के मंत्री ने बता दी सारी बातें