बच्चों के विवाद में मुखिया पुत्र घायल
थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में मुखिया पुत्र अखिलेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिवान । थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में मुखिया पुत्र अखिलेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अखिलेश गुप्ता ने बताया कि अपनी शिक्षिका पत्नी को मैरवा क्वारंटाइन सेंटर में योगदान कराकर घर लौटे थे। तभी उन्होंने देखा कि पट्टीदार शैलेंद्र गुप्ता के बच्चे उनके पुत्र से झगड़ा कर रहे हैं। मैंने बच्चों को झगड़ा करने से मना किया तभी पट्टीदार शैलेंद्र गुप्ता व रोहित गुप्ता ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से मेरे सिर पर हमला कर दिया, इससे मैं बेहोश होकर गिर गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।