Move to Jagran APP

सिवान में पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

सिवान। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती कोविड गाइडलाइन के तहत पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:53 PM (IST)
सिवान में पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
सिवान में पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

सिवान। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती कोविड गाइडलाइन के तहत पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। शहर के महादेवा स्थित भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव के आवास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को अंग वस्त्र, डायरी, कलम एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम एवं शौर्य से हमें हमेशा ऊर्जा मिलती है। पराक्रम और शौर्य के बल पर ही हमारा देश आजाद हुआ और हम आजादी की सांस ले रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी हम सभी भारतीय के लिए और स्मरणीय है। देश को आजाद कराने में नेताजी के योगदा को भुलाया नहीं जा सकता। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह को नगर परिषद के पूर्व उप सभापति बबलू साह, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश कसेरा, वार्ड पार्षद सत्यम भारती, भाजयुमो जिला प्रभारी आशुतोष कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री त्रिलोकी सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर संतोष यादव,राकी साह, नवल कैलाश बिहारी, संतोष रावत, सन्नी सिंह, सोनी श्रीवास्तव, विकास यादव आदि उपस्थित थे। वहीं जीरादेई के पथारदेई स्थित डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी सभाकक्ष में पूर्व विधायक अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई। डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी के निदेशक सुभाष चंद प्रसाद ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे। प्राचार्य डा. एस गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही सर्वोत्तम धर्म हैं और साथ ही देश को आजादी दिलाने के लिए नेता जी द्वारा दिए गए नारे- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' के बारे में जानकारी दी। मौके पर आलोक कुमार, शशि कुमार, पूर्व मुखिया अनिल चौहान आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। वहीं भगवानपुर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस दौरान विनय शंकर सिन्हा, टिकी कुमारी, सूरज कुमार, रोहित कुमार, समर कुमार, शुभम पांडेय, आलोक वर्मा , अमित कुमार, मधु कुमारी, रोशनी कुमारी, शिल्पी कुमारी तथा अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.