मासूम के अपहरण पर भड़का जनाक्रोश, भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी
बिहार के सिवान में एक बच्चे के अपहरण के बाद भीउ़ का गुस्सा उबाल पर दिखा। लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। क्या है मामला, जानिए इस खबर में।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:48 PM (IST)
सिवान [जेएनएन]। बिहार के सिवान में एक मासूम के अपहरण के बाद जनाक्रोश उबल पड़ा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर आगजनी की है। घटना से इलाके में तनाव है। इस बीच पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिवान के सिसवन स्थित ग्यासपुर मठिया निवासी मजहर अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सैफ रविवार को करीब दो बजे से लापता है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन बच्चे को कोई पता नहीं चला। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।
स्थानीय लोगों ने लापता बच्चे की बरामदगी की मांग व पुलिस लापरवाही के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
अपहरण की आशंका
विदित हो कि अपहृत के चचेरे भाई का तीन साल पहले अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव तीन दिन बाद पुलिस ने बरामद किया था। इस कारण परिजन काफी डरे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें