महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
सिवान। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म का असफल प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:49 PM (IST)
सिवान। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म का असफल प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही आशु यादव समेत दो अन्य को आरोपित किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 5 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे जब घर में सोई थी तभी आशु दो अन्य लोगों के साथ बुरी नीयत से घर की दीवार फांद घर में प्रवेश कर गया। जब मैंने शोर मचाना शुरू की वे लोग भाग गए। वे सभी शराब के नशे में थे और गाली दे रहे थे। उन्होंने मेरे पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में एएसआई अर्जुन प्रसाद ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें