14 वर्षों के विकास पर जनता करेगी मतदान : मंगल पांडेय
प्रखंड के बगौरा कोठी पर सोमवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में एनडीए की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एनडीए की 14 वर्षों के
सिवान। प्रखंड के बगौरा कोठी पर सोमवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एनडीए की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एनडीए की 14 वर्षों के विकास एवं सेवा के आधार पर जनता इस बार उपचुनाव में मतदान करेगी। इसलिए बिहार के सभी छह सीटों पर एनडीए जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट है और हमेशा एकजुटता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भी एनडीए को शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। वहीं सासंद कविता सिंह ने कहा कि अजय सिंह की जीत उन लोगों के लिए करारा जवाब होगा जो एनडीए में फूट बता रहे हैं। एनडीए प्रत्याशी को मिल रही लोकप्रियता के चलते बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता से लोगों की नींद उड़ गई हैं। एनडीए ने कहा कि हमें हमेशा लोगों की सेवा करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के चलते हमे आशीर्वाद मिला है। जनता हमेशा जीत हासिल कराई है। इस मौके पर विधायक क्रमश: श्याम बहादुर सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा, हेमनारायण साह, भाजपा नेता देवेशकांत सिंह, पूर्व विधायक देवरंजन सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, विधायक सुनील पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, वीर बहादुर सिंह, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर इमाम, भाजपा नेता गौतम यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजनउर्फ बिट्टू सिंह, चंद्रकेतु सिंह, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा,ब्लू सिंह, छोटे सिंह, बबलू मिश्रा, संजय सिंह, श्याम बाबा आदि उपस्थित थे।