Move to Jagran APP

भूमि विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में एक अधेड़ की हत्या।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)
भूमि विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
भूमि विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

सिवान। सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त गांव के ही मुरली मनोहर पांडेय के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने घायलावस्था में मुरली मनोहर पांडेय को इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को गोली सीने के बाएं तरफ लगी थी। इधर सूचना मिलने के करीब पांच घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश था। सूचना पर मुख्यालय से एएसपी कांतेश मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत करा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

loksabha election banner

वहीं सदर अस्पताल में एक बार फिर से मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ संबंधित थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने लगे। लेकिन बाद में समझाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। घटना का कारण दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद बताया जाता है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के घर से एक क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुरली मनोहर पांडेय तथा सनोज पांडेय के बीच चार दिनों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। जिस भूमि को लेकर विवाद था वहां एक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुरली मनोहर पांडेय घर लौट रहे थे। तभी सनोज पांडेय ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने के बाईं तरफ लगी, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस ने देर शाम छापेमारी कर एक आरोपित सरल पंडेय को गिरफ्तार कर लिया है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.